Category: WESTERN MUSIC

An 8th Note Or A Quaver

8th नोट स्टाफ नोटेशन का ही एक हिस्सा है जो रिधम यानि ताल को दर्शाता है। इसको अमरीकन भाषा में 8th नोट और ब्रिटिश भाषा में Quaver बोला जाता है। 8th नोट की वैल्यू आधी बीट होती है या फिर ये समझे के हमे एक बीट में 2 8th नोट बजाने होते हैं। अगर हिंदुस्तानी संगीत की भाषा में समझें तो 8th नोट को ताल की दुगुन करना कह सकते हैं। 8th का symbol   ऐसा होता है। अगर 2 या 3 8th नोट एक साथ होते हैं तो वो एक साथ जुड़े होते हैं और  ऐसे दिखते हैं।  

What is the difference between Melody and Harmony

Melody: मेलोडी एक इंग्लिश का शब्द है जिसका मतलब है एक धुन या संगीत। विस्तार में समझें तो मेलोडी कुछ स्वरों का एक समूह होता है जिनको बजाने से एक ऐसा संगीत या धुन निकलती है जो कानों को प्रिय लगती है। लेकिन इसमें एक शर्त है जो कि बहुत महत्वपूर्ण है के ये स्वर एक के बाद एक बजने चाहिए। संक्षिप्त में कहें तो कह सकते हैं के स्वरों का एक ऐसा समूह जिसमे एक के बाद दूसरा स्वर बजाते हुए एक अच्छा संगीत उत्पन्न हो उसको मेलोडी कहते हैं। भारतीय संगीत मेलोडी प्रधान संगीत है।

Harmony: हारमनी भी इंग्लिश का एक शब्द है जिसका मतलब है सामंजस्य। संगीत के संधर्व में इसको समझें तो संगीत के ऐसे स्वर जो जब एक साथ बजाये जाएं तो ऐसा संगीत उत्पन्न हो जो कानो को अच्छा लगे तो उसको हारमनी कहते हैं। हारमनी को उत्पन्न करने के लिए 2, 3 या इस से भी ज़्यादा स्वरों को एक साथ बजाया जा सकता है। पाश्चात्य संगीत हारमनी प्रधान संगीत है।

Chord Inversions क्या हैं?

जो लोग कीबोर्ड या पियानो बजाना या सीखना चाहते हैं उनके लिए Chord Inversions को जानना बहुत ज़रूरी है। ये एक ऐसी तकनीक है जो आपके कीबोर्ड या पियानो बजाने को बहुत ही आसान बना देगी। या यह भी कह सकते हैं के इसको जाने बिना आपको कीबोर्ड या पियानो बजाने में काफी कठिनाईओं का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं के Inversions क्या होते हैं।

 

आसान भाषा में समझें तो Inversions का मतलब एक Chord के स्वरों  की तरतीब को बदल देना है। ऐसे में आपके लिए ये जानना काफी ज़रूरी हो जाता है के एक Chord में जो भी स्वर लगते हैं उनकी तरतीब को बदल देने से Chord नहीं बदलता है बल्कि ऐसा करने से आपके लिए इंस्ट्रुमेंट बजाना काफी आसान हो जाता है।

 

एक Chord के बजाने में जितने स्वर प्रयोग में आते हैं उस Chord के उतने ही Inversions हो सकते हैं। उदहारण के लिए एक मेजर या माइनर Chord में 3 स्वरों का प्रयोग होता है तो ऐसे में उनके ज़्यादा से ज़्यादा 3 Inversions हो सकते हैं। जिनमे से एक उस Chord की रुट पोजीशन हो जाएगी और 2 Inversions हो जाएंगे। समायणता एक Chord की मूल पोजीशन को रुट पोजीशन कहा जाता है। इनका क्रम बाएं से दाएं की तरफ होता है।

 

उदाहरण के लिए मैं C Major Chord ले रहा हूँ।

C Major Chord के स्वर हैं

C E G

 

Root Position:

यही इस Chord की रुट पोजीशन भी है क्यों कि इस पोजीशन में C पहला स्वर है। दूसरे शब्दों में इस पोजीशन में C Lower, E middle और G Higher स्वर हैं।

 

Inversion 1:

Inversion बनाने के लिए हम रुट पोजीशन के Lower स्वर को Higher पे ले जाएंगे। ऐसा करने से इसकी पोजीशन हो जाएगी

E G C

ये पोजीशन C Major कॉर्ड का पहला Inversion हो जाएगी


Inversion 2:

Inversion 2 बनाने के लिए हम Inversion 1 की पोजीशन के Lower  स्वर को Higher पे ले जाएंगे। ऐसा करने से इसकी पोजीशन हो जाएगी

G C E

 

तो इस प्रकार से Inversions  को सीख कर आप एक गाने में लगने वाले Chords को बहुत ही आसानी से बिना अपने हाथ को ज़्यादा हरकत करके  बजा सकते हैं।