हिन्दुस्तानी संगीत में स्वर

संगीत के विद्वानों ने एक सप्तक  मे २२ ऐसी ध्वनिआं मानी हैं जिनकी आवृति अलग अलग है। इन को संगीत की भाषा में श्रुतिआं कहा जाता है। लेकिन इनमे बहुत ही सूक्षम अंतर होने की वजह से बहुत अभ्यास के बाद ही इनको गाया जा सकता है। ऐसे में विद्वानों ने इन २२ श्रुतिओं में से १२ ध्वनिओं को पक्का कर दिया है ताकि कोई भी अभ्यास करके इनको जल्दी से सीख सके। इन्ही १२ ध्वनिओं को स्वर या सुर कहा जाता है।

स्वरों के प्रकार: स्वरों के २ प्रकार हैं-

(१) शुद्ध स्वर (२) विकृत स्वर

शुद्ध स्वर- कुल १२ स्वरों मे से ७ स्वर ऐसे हैं जिनको शुद्ध स्वर कहते हैं। इनके नाम हैं: षडज, ऋषभ, गंधार, मध्यम, पंचम, धैवत और निषाद। लेकिन आसानी से गाने और उचारणे के लिए इनको सा, रे, ग, म, प, ध और नि कहा जाता है।   

विकृत स्वर- १२ मे से ७ शुद्ध स्वरों को निकाल जो ५ स्वर बच जाते हैं उनको विकृत स्वर कहा जाता है। ये विकृत स्वर शुद्ध स्वरों के ही रूप होते हैं और इनका अलग से कोई नाम नहीं होता, बल्कि इनके नाम शुद्ध स्वरों वाले ही होते हैं। लेकिन इनकी जगह सप्तक में शुद्ध स्वरों से नीचे या ऊपर होती हैं। विकृत स्वरों के २ प्रकार होते हैं:-

(१) कोमल स्वर

(२) तीव्र स्वर

कोमल स्वर: जब कोई स्वर शुद्ध स्वर से नीचे होता हैं और सप्तक में शुद्ध स्वर के पहले आता हैं उसको कोमल स्वर कहते हैं। ध्यान रहे कोमल स्वर सप्तक में शुद्ध स्वर के ठीक पहले आएगा।

कोमल स्वर ४ हैं और इनके नाम हैं: रे ग ध नी

इनको आसानी से पहचाना जा सके इस लिए इनके नीचे ये चिन्ह लगाया जाता है जो आप सब से नीचे Image  में देख रहे हैं।

तीव्र स्वर: जब कोई स्वर शुद्ध स्वर से ऊपर होता हैं और सप्तक में शुद्ध स्वर के बाद में आता हैं उसको तीव्र स्वर कहते हैं। ध्यान रहे तीव्र स्वर सप्तक में शुद्ध स्वर के ठीक बाद में आएगा।

तीव्र स्वर एक है और इसका नाम है: म

आसानी से पहचाना जा सके इस लिए इस स्वर के ऊपर ऐसा चिन्ह लगाया जाता है जो आप सब से नीचे Image में देख रहे  हैं।

नोट: इस प्रकार हम देख सकते हैं के ७ स्वरों में से सिर्फ सा और प ही दो ऐसे स्वर हैं जो एक एक ही हैं जबकि बाकी सारे स्वरों के दो दो रूप है।  सप्तक में स्वरों का क्रम ऐसे होता है:

सा, रे(कोमल), रे, ग(कोमल), ग, म, म(तीव्र), प, ध(कोमल), ध, नी(कोमल), नी, सां  

कीबॉर्ड, हारमोनियम या पियानो की Keys पर इन स्वरों का स्थान और इनके चिन्ह नीचे इमेज में दर्शाये गए हैं।

Be the first to leave a reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *